लोस चुनाव के लिए झारखंड को चाहिए पारा मिलिट्री फोर्स की 216 कंपनी, रिपोर्ट में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lok Sabha Elections in Jharkhand: झारखंड में लोकसभा (Lok Sabha) की 14 सीटों पर चुनाव कराने के लिए 216 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की जरूरत है। इस संबंध में Jharkhand Police ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है।

अनुमान के मुताबिक, झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। पहले फेज में लोकसभा क्षेत्र सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू, दूसरे फेज में चतरा, Hazaribagh, कोडरमा और गोड्डा।

तीसरे फेज में राजमहल, दुमका और धनबाद, वहीं चौथे फेज में गिरिडीह, रांची और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हो सकते हैं।

एक फेज के चुनाव में 216 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की जरूरत होगी। इस तरह चार फेज में 737 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की जरूरत पड़ेगी।

इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में कुल 1,22, 236 स्टेट पुलिस की आवश्यकता होगी। झारखंड पुलिस में चुनाव के लिए 25481 फोर्स ही मौजूद हैं। 97217 फोर्स की कमी है।

झारखंड के सशस्त्र बल की बात करें, तो जैप की 68 कंपनी, IRB की 34 कंपनी, SIRB की सात कंपनी और SIRB की 109 कंपनी है। बता दें कि 2019 Lok Sabha Elections में 199 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति हुई थी।

Share This Article