CM बनने के बाद चंपई सोरेन के गांव के आवास पर बढ़ी सुरक्षा,पुलिस अधिकारी…

नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन (Champai Soren) ने शुक्रवार 2 फरवरी को शपथ ग्रहण की हैं। उन्होने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand New CM Champai Soren: नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन (Champai Soren) ने शुक्रवार 2 फरवरी को शपथ ग्रहण की हैं। उन्होने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चंपई कैबिनेट में हेमंत मंत्रिमंडल के ही दो पुराने चेहरों पर विश्वास जताते हुए आलमगीर और सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली। मुख्यमंत्री बनने के बाद Champai Soren के सरायकेला जिला स्थित गम्हरिया प्रखंड के झिलिंगगोडा आवास में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) के शपथ ग्रहण से पहले ही उनके झिलिंगगोडा आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता करने को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सरायकेला DSP मुख्यालय चंदन वत्स, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दुबे और Traffic प्रभारी राजेश सिंह के साथ मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) पैतृक आवास से सटे इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की है।

Share This Article