HomeझारखंडJDU प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2 प्रस्ताव पारित

JDU प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2 प्रस्ताव पारित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JDU State Working Committee meeting: JDU प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को सहजानन्द चौक स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल (Swagatam Banquet Hall) में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो ने की और संचालन प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने किया। बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए।

इसमें राष्ट्रीय कार्यसमिति, दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिये राज्यसभा सदस्य संजय झा को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रदेश जदयू ने स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन, सीट का चयन, झारखंड में NDA गठबंधन और जदयू के शीर्ष नेताओं से वार्ता करने और समन्वय स्थापित कर चुनावों को संपन्न करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो को अधिकृत किया।

मौके पर खीरू महतो ने कहा कि पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ने को लेकर बेहद गंभीर है। चुनाव NDA के तहत लड़ा जाएगा। एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय नेतृत्व को सीट की सूची दे दी जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम है। सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करें।

बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफताब जमिल, मधुकर सिंह, भगवान सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, संजय सिंह, आशा शर्मा, संतोष सोनी, त्रिवेणी वर्मा, पिंटू सिंह, अखिलेश राय, दीप नारायण सिंह, रामस्वरूप यादव, वीरेंद्र पासवान, प्रदीप महतो, अर्जुन मेहता, कुलेश्वर महतो, सरयू गोप, राजनारायण पटेल, जश्वन्त सिन्हा, बेनी माधव झा, जगदीश महतो, रमाकान्त मण्डल, बिनोद राणा, लालचन महतो, कौशल कुमार, रामजी प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...