ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj Youth dies after being hit by Train : Train की चपेट में आने से 36 वर्षीय रविन्द्र पासवान उर्फ जुलूम पासवान की मौके पर मौत हो गई घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार मृतक रसूलपूर दहला के रहने वाला रविन्द्र पासवान उर्फ साहिबगंज (Sahibganj) जुलूम पासवान रेलवे लाइन पार कर काम से जा रहा था।

तभी किसी ट्रेन से धक्का लग गया। इसमे उसकी मौत हो गई। वही भाई ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मिठाई दुकान में काम करता था।

वही उसकी पत्नी बर्तन चौका का काम करती है। मृतक का तीन पुत्र है। इसमे एक दस वर्षीय, दूसरा आठ वर्षीय व तीसरा पुत्र छह वर्षीय है। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र छोड़ गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी है

सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया है।

वही डॉ. विवेकानंद मंडल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article