Jharkhand News: गढ़वा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां, मेराल-डंडई मुख्य सड़क पर लखेया गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने युवक को कुचल दिया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मेराल बस स्टैंड के रहने वाले बिन्हाई राम के 25 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र कुमार के रुप में की गई है।

घटना में दो लोग घायल
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार लखेया गांव के रहने वाले 31 वर्षीय राहुल चौधरी और 15 वर्षीय सुषमा कुमारी भी गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मेराल थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठा होगए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार है- UP65 GT 5165। युवक की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक को ढूंढ रही है।


