Jharkhand Weather: सुबह-शाम धुंध, दोपहर में तेज धूप; जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम..

News Aroma Desk
2 Min Read
Jharkhand Weather: सुबह-शाम धुंध, दोपहर में तेज धूप; जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम..
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: कार्तिक पूर्णिमा के मौक पर 24 नवंबर को झारखंड के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलने वाला है। पूरा राज्य सुबह और शाम के समय कोहरे की चादर ढका नजर आ सकता है। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल जाएगी। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, आज बारिश के कोई आसार नहीं है।

सुबह-शाम धुंध, दोपहर में निकलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर को झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्के बादल और धुंध देखने को मिल सकती है। इसके बाद दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो जाएगा। विभाग ने बताया कि, दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ सकता।

जानें जिलेवर कितना रहेगा तापमान

राजधानी रांची में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं, जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह और रात में तापमान में गिरावट से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस होगी। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि, वे गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

Share This Article