Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर 2026, को कार्तिक पूर्णिमा और कृत्तिका नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, आज का सभी 12 राशियों के लिए शुभ रह सकता है। किसको आर्थिक लाभ, किसीको करियर में सफलता और किसीको परिवार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। आप दूसरों की मदद में व्यस्त रहेंगे, जिससे अपने जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और पुराने लेन-देन समय पर निपटाने की कोशिश करें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे में परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना बेहतर होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सुखद रह सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। हालांकि, जमीन या मकान का सौदा करते समय दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूर करें। काम की जिम्मेदारियां बढ़ने से परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी शुभ समाचार की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और वरिष्ठजनों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में अनुकूल रह सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने और लंबे समय से अटका काम पूरा होने की संभावना है। हालांकि, निवेश के मामले में जल्दबाजी न करें, क्योंकि पैसा फंस सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात भी दिन को खास बना सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने की उम्मीद है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पहले दिया गया उधार वापस मिलने से आर्थिक राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विवाद से बचने के लिए वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है और बहनों से सहयोग मिलने के संकेत हैं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी जैसी परेशानियों से बचने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। आमदनी बढ़ने से पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। विरोधियों से सतर्क रहें और विवादों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए समय निकाल सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और दिन के अंत में कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और बढ़ते खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन जमीन या मकान के कागजात जांचने के बाद ही कोई फैसला लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और ससुराल पक्ष से अच्छी खबर आ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। लंबे समय से अटकी कोई बड़ी डील फाइनल होने और व्यावसायिक योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। शाम के समय कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी। माता-पिता का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।


