जंगल में महिला पर जानलेवा हमला, गले पर धारदार हथियार से वार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: सिमडेगा जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र के पहाड़टोली जंगल में मंगलवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसके बाद उसे खून से लतपथ हालत में जंगल में फेंक दिया गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर बांसजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत बीरमित्रपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दो शादियों से जुड़ा विवाद

बांसजोर जिला परिषद सदस्य सेमरॉम पॉल ने बताया कि यह मामला एक व्यक्ति की दो शादियों से जुड़ा है। पीड़ित महिला, मीरा तिर्की, ओडिशा की रहने वाली है और बांसजोर निवासी बागे नामक शादीशुदा व्यक्ति के साथ दूसरी पत्नी के रूप में रह रही थी।

बागे की पहली पत्नी और मीरा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को पहाड़टोली में एक पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन पंचायत के कुछ घंटों बाद ही मीरा पर यह जानलेवा हमला हुआ।

बांसजोर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हमले की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बागे और उसकी पहली पत्नी सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, और हमलावरों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article