प्रचंड जीत के बाद आज देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे CM हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं में जोश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Hemant in Deoghar : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election) में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आज शुक्रवार को पहली बार मुख्यमंत्री Hemant Soren देवघर (Deoghar) स्थित बाबा मंदिर पहुंचेंगे।

इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खास तैयारी कर ली है वहीं प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

देवघर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और झामुमो विधायक Kalpana Soren भी होंगी।

करीब एक घंटे तक देवघर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। सर्किट हाउस में देवघर के साथ-साथ मधुपुर और सारठ विधानसभा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

Share This Article