तीन मासूम बच्चों की मां ने किया आत्महत्या

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Suicide : गढ़वा (Garhwa) जिले के चिनिया थानांतर्गत अनहारीदह टोला निवासी मंगन कोरवी की 30 वर्षीया पुत्री मनीता देवी ने रविवार की रात फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।

मामले की जानकारी पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर Postmortem के लिए Sadar Hospital भेज दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने ससुराल डोल गांव से दो दिन पहले ही मायके आई थी। रविवार की रात 9 बजे उसने अपने पति सुखराज कोरवा से बात भी की थी। उसे ले जाने के लिए पति को सोमवार सुबह बुलाई भी थी।

इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है कि उसके बाद पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि महिला ने आत्महत्या (Suicide) जैसा कदम उठा लिया। महिला के तीन छोट-छोटे बच्चे भी हैं।

Share This Article