पश्चिमी सिंहभूम के जंगल से तीन IED बरामद, किया गया निष्क्रिय…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

IED Found : झारखंड (Jharkhand) के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले के एक जंगल से सुरक्षाकर्मियों ने तीन संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) बरामद किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये IED नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) में जुटे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा कथित तौर पर लगाए गए थे।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने नक्सल प्रभावित जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोवाबेरा गांव के पास जंगल में लगाए गए विस्फोटकों का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि पांच-पांच किलोग्राम वजनी IED को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

जिले के कोल्हन क्षेत्र में मिसिर बेसरा समेत शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है।

बेसरा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम है।

 

Share This Article