PM मोदी के झारखंड आगमन पर बाबूलाल ने दी विस्तृत जानकारी, 15 सितंबर को …

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 15 सितंबर को PM मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) पर सरकारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal gave Detailed Information on PM Modi’s Arrival in Jharkhand: प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 15 सितंबर को PM मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) पर सरकारी कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वे भाजपा की जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बाबूलाल मरांडी शुक्रवार काे जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में कोल्हान प्रमंडलीय बैठक के बाद पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी कार्ययोजना और प्रधानमंत्री मोदी के जमशेदपुर में प्रस्तावित जनसभा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा की सफलता के लिए पार्टी विभिन्न स्तरों पर व्यापक तैयारी कर रही है।

क्षेत्रफल के नजरिये से बिस्टुपुर के गोपाल मैदान में ही सभा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला से लेकर मंडल स्तर पर BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही हैं, जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है।

मरांडी ने कहा कि आठ और नाै सितंबर को कोल्हान सहित पूरे प्रदेश में प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बूथों की बैठकें होगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता बूथों पर जाएंगे और बूथ समिति के साथ बैठक कर वहां मतदाता सूची और बूथ समिति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। किसी का नाम तो नहीं कटा है। यदि नाम कटा है तो इसे जुड़वाना है। नाम गलत तरीके से जुड़ा है तो यह नाम हटवाना है।

कोई नए मतदाता हो हैं तो उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना, मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन और पार्टी के वरीय पदाधिकारियों तक दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के झारखंड के सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में चार प्रमंडल हैं। भाजपा ने संगठनात्मक लिहाज से प्रदेश को छह प्रमंडल में बांटा है। सभी प्रमंडल में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जानी है। इस यात्रा के माध्यम से Hemant सरकार की वादाखिलाफी, नाकामियों और विफलताओं को जनता के समक्ष रखा जाएगा और प्रदेश में सशक्त भाजपा सरकार बनाने की अपील की जाएगी।

इससे पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिष्टुपुर के तुलसी भवन सभागार में पार्टी के कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमशेदपुर आगमन और उनकी सभा की सफलता और भव्यता के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी।

बैठक में बाबूलाल मरांडी ने 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसभा में कोल्हान के सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी से सभा ऐतिहासिक रूप में सफल हो, इसके लिए हम सभी को चिंता करनी है।

बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री Arjun Munda, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जमशेदपुर लोकसभा की क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बरकुंवर गागराई, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश मंत्री मनोज महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, उदय सिंह देव, चंडीचरण साव, संजू पांडेय समेत कोल्हान के सभी प्रमुख कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।

Share This Article