भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं बाबूलाल मरांडी: सुप्रियो भट्टाचार्य

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supriyo Bhattacharya : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने BJP प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि इन दिनों बाबूलाल मरांडी झारखंड के भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय वित्त मंत्रालय के अधीन आता है। भट्टाचार्य सोमवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस मंत्रालय की मंत्री जो पिछली बार थीं, वो अभी भी हैं। निर्मला सीतारमण का नाम लेकर उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री कुछ दिनों पहले झारखंड आयी थीं।

उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री के साथ दो लोगों की खास मुलाकात हुई। इन दोनों लोगों से वित्तमंत्री को बाबूलाल मरांडी ने मिलवाया था। इनमें से एक सेना की भूमि के घोटाले के आरोपित विष्णु अग्रवाल हैं, उनसे वित्त मंत्री को मिलवाया। उन्होंने कहा कि दूसरे जो व्यक्ति हैं वे भी चर्चित हैं। अभी चर्चा है कि उनके यहां से एक करोड़ रुपये मिले। कारतूस मिले।

उन्होंने कहा कोई कमलेश नाम का आदमी हैं। उनके साथ भी वित्तमंत्री की मुलाकात करायी गयी। उन्होंने कहा ये मुलाकात उस वक्त हुई जब वो ED की नजर में वह फरार चल रहा था।

इसका मतलब हुआ ED जिस मंत्रालय के अधीन है, उसकी मंत्री ED के आरोपितों से बात कर रही हैं। इनके साथ बाबूलाल जी हैं। उपर से कहा जाता है कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है।

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि व्यापम घोटाला और शारदा चीटफंड घोटाला से जुड़े लोगों को BJP ने झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक विधानसभा के प्रभारी और दूसरे सह प्रभारी बने हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला की तर्ज पर ही नीट घोटाला हुआ है। NEET घोटाला से देश के लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया।

उन्होंने कहा UGC नेट में जो गड़बड़ी हुई इससे नौ लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में 10 से 12 साल तक व्यापम घोटाले हुए।

Share This Article