कांटाटोली नेताजी नगर में बंगे ईको फ्रेंडली पंडाल, दुर्गा पूजा…

रांची के कांटाटोली (Kantatoli) स्थित नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष ईको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर मां के भक्तों का स्वागत घोड़े और ड्रैगन करेंगे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bange eco friendly pandal in Kantatoli Netaji Nagar: रांची के कांटाटोली (Kantatoli) स्थित नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष ईको फ्रेंडली पंडाल का निर्माण कर रही है। पंडाल के मुख्य द्वार पर मां के भक्तों का स्वागत घोड़े और ड्रैगन करेंगे।

मुख्य द्वार पर मां का एक विशाल चेहरा बनाया जा रहा है, जहां से भक्त पंडाल में प्रवेश करेंगे।

समिति के अध्यक्ष Rahul Kumar ने शुक्रवार को बताया कि समिति पूजा का आयोजन 68 साल से कर रही है। इस वर्ष के पंडाल में कई चीजें होंगी, जो रांची वासियों को पहली बार देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पंडाल के अंदर में Dragon दिखेंगे, जो गौतम बुद्ध की प्रतिमा की रक्षा करेंगे।

पंडाल की ऊंचाई 70 फीट, लंबाई 190 फीट और 60 फीट चौड़ी है। आसनसोल के 17 कारीगर दिन-रात पंडाल निर्माण में जुटे हैं।

12 फीट की माता पंडाल में विराजेंगी। आयोजन में लगभग 20 लाख के खर्च का अनुमान है। इसमें 1.90 लाख रुपए की प्रतिमा है। षष्ठी के दिन पंडाल का पट खोला जाएगा। सप्तमी से दशमी तक भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Share This Article