Latest Newsझारखंडहेमंत सरकार को हटाने के लिए भाजपा संकल्पित: अमर बाउरी

हेमंत सरकार को हटाने के लिए भाजपा संकल्पित: अमर बाउरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Amar Bauri Said: BJP प्रदेश कार्यालय में मंगलवार काे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक को प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह चुनाव प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संबोधित किया।

बैठक के उपरांत मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह आदिवासी मूलवासी विरोधी, युवा विरोधी,महिला विरोधी,किसान विरोधी सरकार साबित हुई है।

आज युवा सड़कों पर अपने आक्रोश को व्यक्त करने केलिए तैयार है। आज कोर कमेटी की बैठक में आगामी 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले युवा आक्रोश रैली की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, 25 अगस्त को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की तैयारी पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार अपने पहले दिन से जनता को दिग्भ्रमित कर रही। इन्हे जनता की सेवा से कुछ भी लेना देना नही। दाे वर्षों तक खजाना खाली का बहाना ,फिर कोरोना का बहाना ,कभी कुर्सी से हटने का बहाना ,केवल बहाना में पांच साल बिता दिया मुख्यमंत्री ने।

उन्होंने कहा कि एक तरफ युवा पांच लाख नौकरी,बेरोजगारी भत्ता केलिए सड़कों पर आ रहा वही आज भी हेमंत सरकार जेपीएससी, JSSC की परीक्षाओं को भ्रष्टाचार में झोंक रही।जेपीएससी की कापियां वैसे लोगों से जांचवां रही जो अधिकृत नही।इससे फिर एकबार भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है। उन्होंने कहा कि 5वर्षों तक न नियोजन नीति बनाई न नौकरियां दी और न बेरोजगारी भत्ता।

उन्होंने कहा कि BJP अध्यक्ष और असम के मुख्यमंत्री को चौहान हेंब्रम के घर जाने पर मुख्यमंत्री की नींद खुली। बावजूद इसके उन्होंने वही दिया विधवा को जो उनका सरकारी स्तर पर पहले से ही निर्धारित है। गाय बथान में आज भी घुसपैठियों ने आदिवासी परिवार की जमीन कब्जे में रखी है। कोर्ट का आदेश भी वहां शून्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार मुद्दों से भटकाने केलिए अनर्गल बयान बाजी करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि विधायकों को सब्जी वाला खरीद रहा था किसने आरोप लगाया था। किसने अपने सत्ता पक्ष के विधायकों को जेल में डलवाया था। और यदि वह विधायक भ्रष्ट है तो फिर मंत्री बनाकर सम्मानित क्यों किया? उन्होंने कहा कि Hemant Sarkar तुष्टिकरण की राजनीति में आदिवासी मूलवासी की हत्या करवा रही।

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक भानु प्रताप शाही,अनंत ओझा,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह शामिल हुए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...