BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में झारखंड में की राष्ट्रपति शासन की मांग

सोमवार को लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey demands President’s rule in Jharkhand in Lok Sabha : सोमवार को लोकसभा में BJP सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

Nishikant Dubey ने शून्य काल में आरोप लगाया कि 27 जुलाई को झारखंड के पाकुड़ में कुछ आदिवासी छात्र अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन करना चाह रहे थे, लेकिन राज्य पुलिस ने छात्रावास में छात्रों को बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस की पिटाई के बाद दो छात्र मरणासन्न अवस्था में हैं। 11 अन्य छात्र गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार बांग्लादेशियों को बसाने के लिए आदिवासियों को बर्बाद कर रही है।

नीट परीक्षा सामाजिक न्याय के खिलाफ : एस जोतिमणि

तमिलनाडु से कांग्रेस की सदस्य S जोतिमणि ने नीट परीक्षा पहर बात की। राज्य में पिछले एक साल में मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे 80 विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या (Suicide) किये जाने का दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नीट परीक्षा सामाजिक न्याय के खिलाफ है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

शून्यकाल में ही द्रमुक के DM कथिर आनंद ने तमिलनाडु में बीड़ी मजदूरों की समस्या का मुद्दा उठाया।

राजीव प्रताप रूड़ी ने सर्प दंश का मामला उठाया

BJP के राजीव प्रताप रूड़ी ने सर्पदंश का मामला उठाया। दावा किया कि देश में हर साल 30 से 40 लाख लोगों को सांप काट लेते हैं, जिनमें से 50-60 हजार लोगों की मौत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि सांप काटने से मौत के सर्वाधिक मामले बिहार (Bihar) में होते हैं। उन्होंने राज्य में हर साल सांपों के काटने से 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा किया।

Share This Article