BJP ऑफिस के कर्मी पर लगा नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, CID DG से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kidnaping Allegation on BJP Worker :  राजधानी Ranchi के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू (Harmu) बाईपास में रहने वाले विजय कुमार की 13 साल पुत्री बुधवार की सुबह घर से झाड़ू कर कचरा फेंकने बाहर निकली थी, तभी अरगोड़ा से हरमू की तरफ स्वीफ्ट डिजायर कार आकर रुकी और विजय कुमार की बेटी का अपहरण (Kidnap) कर लिया गया।

अपहरण करने वाला अनिल कुमार सिंह (Anil Kumar Singh) नाम का व्यक्ति है, जो BJP कार्यालय हरमू में काम करता है। यह शिकायत चाइल्ड राइट्स फउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार ने CID DG से की है।

उन्होंने ने यह भी बताया कि जानकारी के अनुसार, पता चला है कि वर्तमान में नाबालिग लड़की आसनसोल में है।

अनुरोध है कि अनिल कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद करने की कृपा की जाए।

Share This Article