भाजपा वालों होश में आ जाओ, तुम्हारी दाल यहां नहीं गलने वाली: इरफान अंसारी

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari) का बुधवार काे X पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Irfan Ansari Said: राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी (Dr. Irfan Ansari) का बुधवार काे X पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन JMM और कांग्रेस के नेताओं के साथ झारखंड की पारंपरिक मूढ़ी और घुघनी खाते दिखाई दे रहे हैं।

इरफान अंसारी ने अपने Post में लिखा कि झारखंडी दोना में मूढ़ी-घुघनी की ताकत, BJP का सफाया तय है। उन्होंने लिखा कि बटर टोस्ट, आमलेट और कॉर्नफ्लेक्स खाने वाले जरा गौर से देखें।

हम झारखंडवासी दोना में मूढ़ी, घुघनी, आलू चोप और ऊपर से प्याज-मिर्चा ही खाते हैं। जनता हमें चाहे कितने भी बड़े पद पर बैठा दे, हम अपनी सादगी, रहन-सहन और सभ्यता नहीं भूलते। इसलिए भाजपा वालों होश में आ जाओ, तुम्हारी दाल यहां नहीं गलने वाली। BJP का सफाया तय है।

इस तस्वीर में डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, स्टीफेन मरांडी, कल्पना मुर्मू सोरेन, बसंत सोरेन और हफीजुल हसन अंसारी दोना में मूढ़ी-घुघनी खाते दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article