NEET Paper Leak मामले में हजारीबाग के इस स्कूल के प्रिंसिपल को CBI ने लिया हिरासत में

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NEET Paper-leak case : CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग स्थित Oasis School के प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है। CBI ने इस मामले में कूरियर कंपनी के कर्मचारियों और 11 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

इधर, CBI ने पटना की विशेष अदालत से जेल में बंद आरोपी चिंटू उर्फ बलदेव और मुकेश को चार जुलाई तक के लिए रिमांड पर लिया है। CBI अब बिहार में मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया को ढूंढ रही है।

CBI की टीम पेपर लीक मामले में झारखंड, बिहार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश (UP) में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर रही है। CBI सूत्रों के मुताबिक, जिन आरोपियों को अभी गिरफ्तार किया गया है, वे महज बीच की कड़ी हैं। पेपर लीक मामले का असली सरगना अभी भी फरार है।

CBI की टीम ने हजारीबाग में Oasis School के प्रिंसिपल डॉ अहसानुल हक तथा ब्लू डार्ट कूरियर के कर्मचारी से लगभग छह घंटे तक पूछताछ की है। परीक्षा के दिन जो चार इनविजीलेटर्स, पर्यवेक्षक और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट थे, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें CBI की टीम को प्रिंसिपल की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

Share This Article