ED के अफसरों के खिलाफ साजिश रचने संबंधी सवाल का केंद्र ने अब दिया जवाब…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Central government gave its answer to the question asked in Parliament: रांची के सांसद (अभी रक्षा राज्यमंत्री) संजय सेठ (Sanjay Seth) ने 11 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान ED और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की कार्रवाई से जुड़े सवाल पूछे थे।

उसी का जवाब तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भेजा है।

ED के अफसरों पर हमले और आपराधिक साजिश रचने से जुड़े संसद में पूछे गए प्रश्न पर केंद्र सरकार ने अपना जवाब दिया है। इसमें बताया है कि ED अफसरों पर हमले की साजिश रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रची गई थी।

यह साजिश रांची जेल में बंद अवैध खनन और भूमि घोटाले के आरोपी प्रेम प्रकाश ने रची थी। वह 25 अगस्त 2022 को गिरफ्तार हुआ था। प्रेम प्रकाश ने ED के जांच अधिकारी पर हमले और अधिकारियों को तुच्छ मामलों में फंसाने की योजना बनाई थी।

वित्त मंत्रालय ने जवाब में कहा है कि अवैध पत्थर खनन की राशि की मनी लाउंड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भूमि के कब्जा मामले में प्रेम प्रकाश को 25 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

वित्त मंत्रालय ने CBDT की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी है। इसमें बताया है कि आयकर विभाग ने झारखंड, ओडिशा और बिहार में 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इस दौरान देसी शराब, अनाज आधारित शराब के निर्माण और बिक्री, विदेशी शराब को बोतलबंद करने, अस्पताल समेत शैक्षणिक संस्थानों के कारोबार में लगे समूह की तलाशी ली गई थी और जब्ती भी की गई थी। छापेमारी (Raid) के दौरान कुल 351.8 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और 2.

Share This Article