इवनिंग वॉक कर रही महिला से की चेन स्नेचिंग, बाइक सवार फरार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chain Snatching : थाना क्षेत्र के रानी बगीचा रोड (Rani Bagicha Road) नंबर पांच में RCM कार्यालय के पास पीड़िता राधिका देवी रविवार की शाम टहलने निकली थी।

रविवार की रात आठ बजे Bike सवार दो उचक्के चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, परंतु तबतक उचक्के फरार हो गए थे।

अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में राधिका के पति श्याम सुंदर सिंह ने रविवार को रातू थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है।

राधिका देवी रानी बगीचा रोड नंबर दो में रामउदित सिंह के मकान में बतौर किरायेदार रहती हैं। चेन की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के समय राधिका के पति श्याम सुंदर सिंह सब्जी खरीदने इतवार बाजार गए थे।

Share This Article