Homeझारखंडचंपाई सोरेन राजनीति से नहीं लेंगे सन्यास, बनाया ये नया प्लान

चंपाई सोरेन राजनीति से नहीं लेंगे सन्यास, बनाया ये नया प्लान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren has Decided to set up his own Organization: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) अपना संगठन खड़ा करने का मन बना चुके हैं। सरायकेला में अपने गांव और अपने चहेतों के बीच उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

चंपाई ने बुधवार को हजारों समर्थकों के बीच कहा कि आप सबों का साथ मुझे मिलेगा, इसका भरोसा हो गया है। हम आगे बढ़ेंगे। बरसों से जो लोग अपने हक, अधिकार के लिए अछूते हैं, उन्हें हक दिलाएंगे। आदर्श राज्य बनाएंगे। मुझे विश्वास हो गया है कि आपका साथ मिलने से ऐसा जरूर होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वह अलग Party बनाएंगे। यदि कोई साथी मिला, तो उसके साथ आगे बढ़ेंगे।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने Champai Soren के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा-दादा आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। चंपाई सोरेन आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। झारखंड टाईगर जिंदाबाद के नारे भी लोगों ने लगाए।

कोलकाता से मंगलवार को लौटने के बाद बुधवार को उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में एक सभा को संबोधित किया।

जिलिंगगोड़ा गांव के उत्क्रमित Football Ground में भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोलकाता से लौटने के बाद उनकी बहुत से लोगों से बातचीत हुई। रात भी 5000 से अधिक लोगों के साथ यहीं चौक पर बातचीत की। इसके बाद यह फैसला लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। यदि आदिवासियों और दलितों के हित की बात करने वाला कोई साथी मिलेगा, तो उनके साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि जब मैं कुछ भी नहीं था, तब भी यहां के मजदूरों के हक में आवाज बुलंद करता था। उनकी लड़ाई लड़ता था।

झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कहने के बाद चंपाई सोरेन का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा? सभी को इसका इंतजार था। Champai Soren ने साफ कर दिया है कि वह अलग पार्टी बनाएंगे और समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ आगे बढ़ेंगे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...