सिल्ली में शादी समारोह में DJ पर बवाल, 8 Injured, 2 की हालत Serious

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: रांची के सिल्ली में मुरी टुंगरी के हरिजन टोला में शुक्रवार रात एक शादी समारोह में DJ पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लड़की पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें अजय कुमार और सूरज कुमार की हालत नाजुक है। सभी घायलों को सिंहपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रत्थू पासी की बेटी की शादी में बेरमो-फुसरो से रात 12 बजे बारात पहुंची थी। वरमाला की रस्म के दौरान DJ पर नाच-गान चल रहा था, तभी लड़की पक्ष के कुछ लोग आपस में भिड़ गए।

विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए, जिससे सोनू बाउरी, उनकी पत्नी इंद्राणी देवी, विक्की दास, पूर्णिमा कुमारी, रीता देवी और बीच-बचाव करने आए अजय कुमार घायल हो गए। अफरातफरी में कई बाराती बिना खाना खाए भाग गए।

मुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर DJ साउंड सिस्टम जब्त किया और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों का आरोप है कि रामगढ़ से आए मेहमानों ने जानबूझकर विवाद शुरू किया और उनके पास पहले से हथियार थे।

तड़के 3 बजे मामला शांत हुआ और शादी की रस्म पूरी कर वर-वधू की विदाई हुई।

कुंदन कुमार, थाना प्रभारी, सिल्ली ने मीडिया को बताया है कि “मारपीट को लेकर अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर FIR दर्ज होगी।”

Share This Article