Homeझारखंडतेवर में दिखे CM चंपाई, चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की दी...

तेवर में दिखे CM चंपाई, चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की दी अनुमति

Published on

spot_img

CM Champai was Seen in High Spirits : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार ने राज्य के चार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुमति दे दी है।

मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister’s Secretariat) ने शुक्रवार बताया कि राज्य सरकार ने राम प्रवेश कुमार, चंद्रशेखर सिंह, अवधेश कुमार पांडेय और डॉ अशोक कुमार पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुमति सरकार ने दे दी है।

इनमें दो अधिकारी सेवानिवृत हो गए हैं।

राम प्रवेश कुमार की एक वेतन वृद्धि पर लगी रोक

CMO के मुताबिक, झारखंड प्रशासनिक सेवा (चतुर्थ सीमित बैच) के तत्कालीन अंचल अधिकारी राम प्रवेश कुमार की एक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है।

उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 (iv) के तहत यह कार्रवाई की गई है।

जिस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, उस वक्त राम प्रवेश कुमार धनबाद के बलियापुर में अंचल अधिकारी थे। वर्तमान में वह जामताड़ा जिले के करमाटांड़ में अंचल अधिकारी हैं।

रिटायर्ड JPS ऑफिसर चंद्रशेखर सिंह की पेंशन पर रोक

झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक Retired Officer चंद्रशेखर सिंह की पेंशन पर आजीवन रोक लगा दी गई है।

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रशेखर के विरुद्ध झारखंड पेंशन नियमावली के नियम-43 (ख) के तहत कार्रवाई को सरकार ने अनुमति दे दी है।

अवधेश कुमार पांडेय की पेंशन में कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी

धनबाद नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त और झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अवधेश कुमार पांडेय (कोटि क्रमांक-528/03) की पेंशन से एक साल तक पांच प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया गया है।

सरकार ने इसकी भी मंजूरी दे दी है। Jharkhand Pension नियमावली के नियम-43 (ख) के तहत दंडस्वरूप पेंशन में कटौती का प्रस्ताव लाया गया था।

बोकारो के पूर्व सिविल सर्जन के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्रवाई

बोकारो जिले के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक के विरुद्ध गठित प्रपत्र ‘क’ के तहत विभागीय कार्रवाई चलाने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने सहमति दे दी है। इसके साथ इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...