Latest Newsझारखंडरांची में कांग्रेस ने धमेन्द्र प्रधान का किया पुतला दहन

रांची में कांग्रेस ने धमेन्द्र प्रधान का किया पुतला दहन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress burnt the effigy of Dharmendra Pradhan : रांची जिला और रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में नीट-UG -2024 परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़कर अविलंब NEET UG परीक्षा को रद्द करें तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान अपना इस्तीफा (Resign) दें।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी डायरेक्टर को हटाकर NDA सरकार मामले को लीपापोती करने में लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

देश में पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुई है। भारत जैसे युवा देश में केन्द्र की NDA सरकार युवाओं के भविष्य को अधंकारमय बनाने पर तुली हुई है। करोड़ों होनहार मेहनतकश छात्रों के साथ खिलवाड करना घोर नाइंसाफी है।

spot_img

Latest articles

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, छह बसें जलकर खाक

Massive Fire at Khadgarha Bus Stand : रांची के Khadgarha Bus Stand में रविवार...

डिजिटल जांच से खुला चावल कारोबार की चोरी का राज, आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Major action by Income Tax Department : रांची में चावल कारोबार से जुड़ी Tax...

रांची में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने दिखाई सख्ती

Policemen in Ranchi Face Action : रांची में सामने आए एक गंभीर मामले के...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

खबरें और भी हैं...

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, छह बसें जलकर खाक

Massive Fire at Khadgarha Bus Stand : रांची के Khadgarha Bus Stand में रविवार...

रांची में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SSP ने दिखाई सख्ती

Policemen in Ranchi Face Action : रांची में सामने आए एक गंभीर मामले के...