आज जहां-जहां वोटिंग हुई, सभी सीटों पर जीतेगा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress on Loksabha Election: झारखंड में तीन लोकसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा के लिए हुए मतदान (Vote) में INDIA गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

सोमवार को यह दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति (Sonal Shanti) ने इंडिया गठबंधन के प्रति अपना भरोसा जताने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि तीनों लोकसभा सीटों में भारी मतों से जीत की भूमिका तय करने के साथ ही जनता ने अपने मूड को स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें विकास रोजगार, को छोड़कर और कोई भी मुद्दे प्रभावित नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही झारखंड के स्थानीय मुद्दे भी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में है।

कांग्रेस ने जिस संजिंदगी से जनता के मर्म को समझकर उनके हित के मसलों को अपने घोषणा पत्र में जगह दिया है और साथ ही उन्हें पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की है उससे जनता का विश्वास चुनाव के विभिन्न चरणों में मजबूत होता चला गया।

उन्होंने कहा कि झारखंड से BJP का सफाया सभी लोकसभा सीटों से तय है। पूरे देश में झारखंडी एकता का परचम लहराएगा। सभी सीट INDIA के खाते में डालकर झारखंडी जनता देश के सामने अपने अधिकारों के प्रति सजगता के मामले में उदाहरण पेश करेगी।

Share This Article