Latest Newsझारखंडबैठक में हेमंत को फिर CM बनाने पर बनी सहमति, आज शाम...

बैठक में हेमंत को फिर CM बनाने पर बनी सहमति, आज शाम 7 बजे सौंपेंगे राज्यपाल को समर्थन पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Letter of Support to Governor : बुधवार को राज्य में सत्ताधारी दल के विधायकों की मीटिंग (Meeting) हेमंत सोरेन (Hemant Soren), मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) और कांग्रेस (Congress)  प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Gulam Ahmad Mir) की अगुवाई में हुई।

हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाने पर सहमति बनी।

अब विधायक शाम को राजभवन (Raj Bhawan) जाकर, राज्यपाल (Governor) को समर्थन पत्र सौंपेंगे। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण (Oath Taking) को लेकर तिथि की मांग की जाएगी।

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह (Oath Taking Ceremony) राजभवन में होना है।

राजभवन से जो तिथि आवंटित की जाएगी, उसी में शपथ ग्रहण होगा। अभी राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Governor C.P. Radhakrishnan) पिछले कुछ दिनों से राज्य से बाहर थे। आज वह Ranchi लौट सकते हैं।

आज इस्तीफा सौंप सकते हैं चंपाई सोरेन

बता दें कि सियासी गलियारों में इसकी चर्चा पिछले 2 दिनों से चल रही थी। 1 जुलाई से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी निष्क्रिय हो गए थे।

आज चंपाई सोरेन राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा (Resign) सौंप सकते हैं। इसके बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

उनको सत्ताधारी दल के सभी विधायकों का पूरा समर्थन है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने हेमंत सोरेन को नेतृत्व सौंपने का प्रस्ताव दिया था।

सभी विधायकों ने इस पर सहमति बनाई और फिर हस्ताक्षर भी किए।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...