ट्रेन के नीचे आकर महिला ने की खुदकुशी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Woman died in Daltonganj railway station : डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे आबादगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को एक महिला ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली। चोपन से रांची जा रही रांची- चोपन इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हुई।

सूचना मिलने पर रेलवेकर्मी, राजकीय रेल थाना पुलिस और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। शव को रेलवे ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है।

महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिदरी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय शोभा देवी पति संजीव कुमार पांडेय के रूप में हुई है। शोभा पति और बच्चों के साथ हमीदगंज में रह रही थी।

पति टेम्पो चलाते हैं। घटना बुधवार की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक महिला आबादगंज रेलवे क्रॉस‍िंग के पास खड़ी थी।

इसी बीच चोपन से रांची जा रही ट्रेन को देखकर वह तेजी से पटरी की तरफ गई और सो गई। स्पीड में रहने के कारण ट्रेन महिला के ऊपर से गुजरते हुए स्टेशन पहुंच गई, जिससे महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट कर क्षत विक्षत हो गया।

चालक ने स्टेशन में घटना की जानकारी दी। उसके बाद राजकीय रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

महिला के शव की पहचान कई घंटे बाद

हुई। शोभा देवी शादी में शामिल होने के लिए दिदरी गांव गयी थी। वहां से मंगलवार को अपने तीन बच्चों के साथ हमीदगंज लौट गयी थी। पति दिदरी में ही थे।

परिजनों के अनुसार पति गांव में गेहूं कटवाने में लगे थे। इसी बीच पत्नी की मौत की जानकारी मिली। महिला के तीन बच्चे हैं। दो बेटा और बेटी है।

इधर, घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग एमआरएमसीएच में पहुंचे। मृतका के भाई ने पति पर शराब पीकर शोभा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही शोभा के साथ मारपीट की जाती थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने सुसाइड किया।

Share This Article