घर के एक कमरे में मिली दंपती की डेड बॉडी, 3 दिन पहले ही हो चुकी थी मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih Dead Body of a Couple Found: गिरिडीह जिले के तिसरी थाना इलाके में शुक्रवार को घर के एक कमरे में वृद्ध दंपती का शव मिला। दोनों शवों से काफी बदबू आ रही थी।

शव (Dead Body) की स्थिति देखने से प्रतीत हो रहा था कि दो से तीन दिन पूर्व ही दम्पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को Post Mortem के लिए भेज दिया है।

बताया गया है कि मृतक डाक्टर श्याम सिन्हा और उनकी पत्नी की कोई संतान नहीं है। उनका छोटा भाई रामू सिन्हा बगल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों से भैया-भाभी घर से बाहर नहीं निकले थे।

इस बीच जब घर के अंदर से बदबू आने लगी तो उन्होंने छत से घर के अंदर झांक कर देखा तो एक कमरे में दोनों के शव पड़े हुए थे। डाक्टर श्याम सिन्हा का शव कमरे की चौखट के पास और उनकी पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों के मुताबिक दम्पति आर्थिक तंगी (Financial Scarcity) परेशान थे। पत्नी की तबियत खराब रहती थी। आर्थिक तंगी रहने के कारण पहले भी कई बार पति-पत्नी जहर खाकर एक साथ मरने की बात कह चुके थे। बताया गया कि दोनों से मंगलवार को बाजार से माजा Drink मंगाया था। इसके बाद से किसी ने दोनों को घर के बाहर नहीं देखा था।

Share This Article