केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से मांगी 50 लाख की रंगदारी, रांची के इस इलाके से आया धमकी भरा मैसेज, अब…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion to Sanjay Seth : राजधानी Ranchi में अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद Sanjay Seth से जुड़ा है।

अपराधियों केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी (Extortion) मांगी है। अपराधियों ने धमकी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रांची के इस इलाके से आया धमकी भरा मैसेज 

बताते चले संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए संजय सेठ Delhi में है जहां उनके मोबाइल में एक मैसेज के जरिए यह धमकी मिली है।

मामला सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सक्रिय हो गई हैं। संजय सेठ ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमकी Ranchi के होसिर इलाके से भेजी गई है।

जांच में जुटी झारखंड पुलिस

दिल्ली पुलिस ने मामले को झारखंड पुलिस के DGP अनुराग गुप्ता के साथ साझा किया। इसके बाद झारखंड पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

इधर संजय सेठ की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अपराधियों की पहचान और उनके मंसूबों को जानने में जुटी हैं।

 

Share This Article