शादी की नियत से नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Kidnapped and Raped a Minor: शादी करने की नियत से नाबालिग का अपहरण (Abduction) कर डरा धमका कर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया हैं।

पुलिस के अनुसार उक्त मामला नाबालिग किशोरी के पिता ने सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा निवासी करण धीवर खिलाफ दर्ज करवाया हैं।

जिसमें बताया गया की बलियापुर थाना में 19 अक्टूबर 2023 पिडिता के पिता ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री 17 अक्टूबर 2023 की दोपहर बलियापुर जाने की बात कह कर घर से निकली थी. शाम को आरोपी करण धीवर ने उसकी बेटी के साथ शादी कर फोटो Whatsapp पर पोस्ट किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 28 नवंबर 2023 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था.

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पांच गवाहों का बयान दर्ज कराया था। उक्त मामले में POCSO Act के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 6 जून की तारीख निर्धारित की है। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है

Share This Article