झारखंड

लोहरदगा में टाना भगतों के बीच पम्प सेट का हुआ वितरण

लोहरदगा: टाना भगत लाभुकों के बीच आज 50 प्रतिशत अनुदान पर पंपसेट का वितरण स्थानीय नगर भवन, लोहरदगा में किया गया।

बीज वितरण में 36 किसान और पंपसेट वितरण में 50 टाना भगत लाभान्वित हुए।

लाभुकों को संबोधित करते हुए मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पूर्व के वर्षों में अब तक किसानों को ससमय धान का बीज नहीं मिलने से नुकसान होता था।

समय पर धान का बीचड़ा नहीं छींटने से रोपाई लेट से होता था जिसका असर फसल उत्पादन पर पड़ता था।

आने वाले समय में किसानों को और बेहतर सुविधाएं खाद, बीज, सिंचाई के साधन उपलब्ध कराये जाएं।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसानों को धान का बीज समय से मिल रहा है, इसके लिए इस जिले के उपायुक्त और राज्य सरकार दोनों बधाई के पात्र हैं।

सांसद ने कहा कि राज्य सरकार एवं मंत्री से आग्रह है कि किसानों को हर सम्भव मदद मिलनी चाहिए।

कार्यक्रम में लाभुक सरिता टाना भगत ने कहा कि पहली बार समय से धान का बीज दिया जा रहा है।

इससे फसल को बहुत फायदा होगा। टाना भगतों को सिचाईं के लिए पम्पसेट दिया जा रहा है।

सरकार के द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं जो किसानों के लिए उपयोगी हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker