नशे में धूत बाइक सवार पेड़ से टकराया, दो की मौत

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Accident News: दुमका में नशे में धूत बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से दो बाईक सवार की मौत हो गई। वहीं घटना में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार की देर रात विश्वविद्यालय ओपी थाना क्षेत्र में घटी।

दुर्घटना थाना से चंद कदम दूर सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के समीप घटी।

 

मृतक श्राद्ध में शामिल होने गए थे

 

मृतकों का शिनाख्त साहिबगंज जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव निवासी सोमाय हांसदा (30 )एवं बरहेट थाना क्षेत्र के हिरणपुर गांव निवासी संजला मुर्मू ( 20) के रूप में हुई।

वहीं घायल सदर प्रखंड के दिग्घी ओपी थाना क्षेत्र के दीपक हेम्ब्रम है। दीपक विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड है। जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्तों के साथ बाईक में सवार होकर सदर प्रखंड के बागडुब्बी एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था।

देर रात दीपक को पहुंचाने विश्वविद्यालय जाने के दौरान बाइक विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समीप प्रिंटिंग दुकान के सामने महुआ के पेड़ से टकरा गई। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई।

शव काे परिजनों को सौंपा

दूसरे को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही दीपक हेम्ब्रम बुरी तरह से घायल हो गया। दीपक का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मृतकों के परिजनों को दी। सूचना पर रविवार काे परिजन दोपहर में दुमका पहुंचे। पुलिस मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

दुर्घटनाग्रस्त बाईक काे पुलिस ने जब्त कर कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article