शादी में आई नाबालिग लड़की को 5 दरिंदों ने मिलकर बनाया अपनी हवस का शिकार

गुरुवार को दुमका जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ Gang Rape किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Gang Rape Case: गुरुवार को दुमका जिले में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ Gang Rape किया। पुलिस ने बताया कि यह लड़की यहां एक शादी समारोह में आई थी।

पीड़िता ने इस मामले में शिकारीपाड़ा थाने में केस दर्ज करवाया है। वास्तव में इस वारदात को 11-12 जून की दरमियानी रात को अंजाम दिया गया। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। दुमका के SP पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि इस केस में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

खेरवार ने कहा कि इस लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। SP ने कहा कि लड़की नाबालिग है लेकिन अभी उसकी सही उम्र का पता लगाया जा रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक शादी में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से झारखंड आई थी। 11 तारीख की रात को वो टहल रही थी इसी दौरान उसके साथ Gang Rape की वारदात को अंजाम दिया गया है। Shikaripada Police Station के इंचार्ज हरी प्रसाद साह ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए एक अस्पताल में भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply