नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी 7 दोस्तों को पुलिस ने दबोचा, तथाकथित प्रेमी ने ही…

गुरुवार को धनबाद (Dhanbad) जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के सात में से छह आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang Rape Accused Arrested: गुरुवार को धनबाद (Dhanbad) जिले में एक किशोरी से दुष्कर्म के सात में से छह आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिले के धनसार इलाके में रविवार शाम से दो दिनों तक 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके नाबालिग प्रेमी और उसके छह दोस्तों ने कथित तौर पर दुष्कर्म (Rape) किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने मोबाइल फोन पर अपराध का वीडियो भी बनाया।

धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि पीड़िता के प्रेमी समेत सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। चार अन्य वयस्क हैं।

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके प्रेमी ने उसे रविवार शाम Dhanbad Railway Station पर बुलाया और दुहाटांड़ स्थित एक मकान में ले गया जहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया।

आरोपियों ने अपराध करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगली शाम उसके प्रेमी के पांच अन्य दोस्तों ने उसी घर के पास उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा लगाई जा रही मदद की गुहार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी आरोपी भाग गए थे। अब पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साथ में छह को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply