हेमंत सरकार को तोड़ने का किया जा रहा प्रयास: संजय राउत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन के BJP में जाने की अटकलों पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि BJP अब झारखंड सरकार को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Raut Said: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता चंपई सोरेन के BJP में जाने की अटकलों पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि BJP अब झारखंड सरकार को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने सवाल किया कि झारखंड में क्या हो रहा है? फिर बोले, हेमंत सोरेन को तकलीफ देने के लिए फिर वहां कोशिश की जा रही है। हेमंत की वहां मजबूत सरकार है, लेकिन उसमें से कुछ लोगों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अगर चुनाव घोषित कर देते तो मॉडल कोर्ड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाता।

राउत ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जो त्रिकुट बैठा है, उन्हें यहां खेला करने और सरकारी तिजोरी खाली करने के लिए और समय चाहिए। इसलिए चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया। आप वन नेशन और वन इलेक्शन की बात करते हैं, लेकिन चार राज्यों में चुनाव की तारीखों का एक साथ ऐलान नहीं कर सकते।

बता दें कि झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चंपई सोरेन के साथ जेएमएम के कुछ विधायक भी हैं।

वह रविवार को दिल्ली BJP ऑफिस में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ED द्वारा पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन दो फरवरी 2024 से तीन जुलाई 2024 तक झारखंड के 7वें सीएम के रूप में कार्य कर चुके हैं।

Share This Article