Latest Newsझारखंडगढ़वा में हाथियों ने डीलर को कुचल कर मार डाला

गढ़वा में हाथियों ने डीलर को कुचल कर मार डाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Elephants Crushed Dealer to Death in Garhwa : पलामू से सटे गढ़वा जिले के भंडरिया थाना (Bhandaria Police station) क्षेत्र के पर्राे गांव में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने एक जनवितरण प्रणाली के Dealer पर हमला बोला एवं कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उन्हें इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना उस वक्त हुई जब PDS डीलर अपने घर में सो रहे थे। इस घटना में उनकी पत्नी बाल बाल बच गई। डीलर के साथ उसकी पत्नी भी साथ में थी। मृतक की पहचान पर्राे गांव के पीताम्बर सिंह के 46 वर्षीय पुत्र राशन डीलर सह ब्यास महरु सिंह के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार रात 11.30 बजे महरु सिंह गांव के पुरबारा टोला स्थित अपने पुराने घर पर सोए हुए थे। उस समय उनकी पत्नी भी मौजूद थी। इसी बीच अचानक हाथियों का झुंड पहुुंचा एवं हमला करते हुए महरु सिंह को पटककर कुचल दिया।

परिजनों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए भंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज के MRMCH में रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

इधर घटना के बाद मंगलवार को वनपाल ललन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के परिजनों को मुआवजा मिलेगा।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...