पलामू में जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग, एक को लगी गोली, दो गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fighting and Firing over Land Dispute in Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़न में जमीन विवाद (Land Dispute) में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड Firing हुई।

एक गोली प्रत्यक्षदर्शी हयातुल अंसारी (15) के दाएं जांघ में लग गयी। किशोर को MRMCH में भर्ती कराया गया है। एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार गोली निकालने के लिए ऑपरेशन किया जायेगा। घटना बुधवार दोपहर की है।

बताया जाता है कि जमीन के एक प्लॉट को लेकर राजकुमार राम और बासुदेव राम के बीच विवाद चल रहा था। बासुदेव इस पर चहारदीवारी बना रहा था।

इसे रोकने के लिए राजकुमार परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा तो विवाद काफी बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इस बीच बासुदेव के बेटे ने दोस्त से अग्नेयास्त्र लेकर फायरिंग शुरू कर दी। बाद में उसके दोस्त ने भी गोली चलायी।

गोली चलते ही घटनास्थल पर भगदड़ मच गयी। मारपीट को स्थानीय लोग देख रहे थे। भागने के क्रम एक गोली हयातुल अंसारी के जांघ में लग गयी।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पांकी थाना पुलिस ने घायल हयातुल अंसारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी लाया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शिव शंकर मुर्मू ने प्राथमिक इलाज कर उसे Medininagar Medical College Hospital भेज दिया। एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल वासुदेव राम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि जमीन के एक छोटे प्लॉट पर चहारदीवारी देने को लेकर विवाद था। गोली चलाने वाले वासुदेव राम के बेटे के दो दोस्तों को पुलिस गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जख्मी हयातुल अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ वह लड़ाई देख रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बंदूक निकाली तो ग्रामीण भागने लगे। वह भी भाग रहा था लेकिन गोली उसे लग गयी। मौके पर तीन राउंड हवाई फायरिंग हुई।

Share This Article