अब झारखंड में दिखेगा मानसून का असर, कई जगह होगी बारिश, वज्रपात भी…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon in Jharkhand: बुधवार को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम विभाग (Weather Department) में बारिश होने का अनुमान लगाया है। वज्रपात की भी आशंका है।

तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो रांची, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका व गोड्डा जिले के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।

21 जून से मानसून ने दी है दस्तक

हनुमान के अनुसार, 28 जून से कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Rain) हो सकती है। फिलहाल राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर है। 28 जून के बाद इसका असर दिखेगा। 21 जून को प्रदेश में मानसून ने दस्तक दी है।

झारखंड के कुछ स्थानों पर 26 और 27 जून को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 28 और 29 जून को बारिश में थोड़ी वृद्धि देखी जा सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। 30 जून को राज्य में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

चाईबासा, पाकुड़ व साहिबगंज से गुजर रहा मानसून

मानसून झारखंड के चाईबासा, पाकुड़ व साहिबगंज (Sahibganj) से होता हुआ बिहार के रक्सौल की तरफ जा रहा है। तीन चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है। इससे झारखंड का अधिकांश हिस्सा कवर हो सकेगा।

पिछले 24 घंटे में कुछ स्‍थानों पर हल्की बारिश हुई है. कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी है. सबसे अधिक बारिश डुमरी (गुमला) में 92 मिलीमीटर Record की गयी है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया है।

Share This Article