Jamshedpur News: NH-49 पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

News Aroma Desk
1 Min Read
Jamshedpur News: NH-49 पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शनिवार को बेला चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

चालक मौके से फरार

जानकारी के अनुसार, युवक सड़क किनारे कहीं पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। । इसके साथ ही दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Share This Article