Ranchi News: एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड में आज 21 नवंबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ छठा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह यूनिवर्सिटी कैंपस में ही आयोजित हुआ। जिसमें कुल 812 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्रियां सौंपी गईं। इनमें 32 विद्यार्थी श्री बलजीत शास्त्री जी अवार्ड फॉर ह्यूमन एंड ट्रेडिशनल वैल्यूज से सम्मानित हुए। और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को 11 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदक भी दिए गए।

दो प्रतिष्ठित हस्तियों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि
इस समारोह में एमिटी के संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति डॉ. अशोक के. चौहान ने विद्यार्थियों से मिलकर उनसे अपने ज्ञान और क्षमता से दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। इसके साथ ही चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने युवाओं को मेहनत, विनम्रता और परिवार के प्रति जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। समारोह के दौरान उद्योग जगत की दो प्रतिष्ठित हस्तियों संजीव मेहता और आशीष कुमार मणिलाल चौहान को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह उनके शैक्षणिक सफर का एक खास और महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा। विश्वविद्यालय ने मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनकी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


