मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, तीन CSC संचालकों पर हुई कार्रवाई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Maiyan Samman Yojna : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी Maiyan Samman yojna में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गढ़वा (Gadhwa) जिले के तीन CSC संचालकों का लाइसेंस (License) निरस्त कर दिया है।

गौरतलब है कि इन पर योजना के तहत गड़बड़ी करने का आरोप था। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई की।

खरौंधी प्रखंड में पंचायत सचिव निलंबित

बताते चलें खरौंधी प्रखंड में योजना के तहत अयोग्य लाभुकों को लाभ पहुंचाने के मामले में पंचायत सचिव शशि कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी करने वाले तीन सीएससी संचालकों पर भी शिकंजा कसा गया है। इन संचालकों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।

मझिआंव प्रखंड में धान क्रय में अनियमितता के मामले में रामपुर पैक्स अध्यक्ष रविंद सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपायुक्त द्वारा की गई इन कार्रवाइयों से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह पहली बार नहीं है जब मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया हो।

इससे पहले भी एक CSC संचालक ने योजना का गलत तरीके से लाभ उठाया था। प्रशासन ने उससे ब्याज सहित राशि वसूल की थी।

Share This Article