वाकई यह अजब-गजब है, इस तरह गुफा में नागिन जैसी हरकत करने लगी लड़की…

वह गुफा में लेटकर रेंगती हुई नजर आ रही है। लगातार अपनी जीभ बाहर निकाल रही है। लड़की के 'नागिन' बन जाने के बारे में जब लोगों को पता चला तब गुफा में वे कीर्तन करने लगे।

Central Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Girl Acting like Snake : सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ-कुछ ऐसा दिखाई-सुनाई पड़ता है जो अजब-गजब होता है।

झारखंड (Jharkhand) में गढ़वा (Gadhwa) की लड़की से जुड़ा सोशल मीडिया पर वायरल एक Video इसका उदाहरण है।

72 दिन पहले गायब हुई थी लड़की

इस Video में देखा जा सकता है कि गुफा में एक लड़की किसी नागिन (Snake) जैसी हरकतें कर रही है।

जी हां… वह गुफा में लेटकर रेंगती हुई नजर आ रही है। लगातार अपनी जीभ बाहर निकाल रही है। लड़की के ‘नागिन’ बन जाने के बारे में जब लोगों को पता चला तब गुफा में वे कीर्तन करने लगे।

दरअसल, युवती की पहचान नीलम के रूप में हुई है। वह अपने घर से करीब 72 दिन पहले गायब हुई थी। जिस गुफा में वह नागिन जैसी हरकतें कर रही है वह बिहार (Bihar) में है।

परिजन भी पहुंचे नीलम को देखने

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा के खरौंधी थाना क्षेत्र के हुसरू गांव की नीलम गढ़वा जिले की सीमा से सटे और बिहार में स्थित गुप्ता धाम में नागिन जैसी हरकत करती दिख रही है।

सूचना के बाद नीलम के परिजन भी गुप्ता धाम पहुंचे और वहां पूजा-पाठ करने के बाद उसे साथ लेकर बुधवार को घर लौटे।

घर लौटने के बाद परिजनों ने जो कहानी बताई वह और हैरान करने वाली है। वैसे यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नीलम को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट रही है।

अखंड कीर्तन के बाद घर लौट आई है नीलम

जानकारी के अनुसार, हुसरू गांव के विश्वनाथ उरांव की बेटी नीलम बीते 16 मई से घर से लापता थी। विश्वनाथ के अनुसार नीलम ने अपनी मां और भाई को बताया था कि वह गुफा में जाने वाली है।

गांव के शिव मंदिर को ठीक से रखिएगा। उसके बाद वह लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

गुप्ता धाम में भी चार बार खोजबीन की गई, पर कुछ पता नहीं चला। बकौल विश्वनाथ 27 जुलाई को पत्नी को सपना आया कि उसकी बेटी गुप्ता धाम में है।

उसके बाद सभी मंदिर गए। वहां शिवलिंग के पास नीलम मिली। उसने कहा कि वह नागिन स्वरूप में है।

मंदिर में जाकर अखंड कीर्तन कराइए। उसके बाद गुफा में ही 12 घंटे का अखंड कीर्तन कराया गया। उसके बाद नीलम घर लौटी।

Share This Article