कल्पना सोरेन ने किया मतदान, कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Voted : गांडेय विधानसभा (Gandeya Assembly) की प्रत्याशी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) करीब 11:00 बजे अपने बेटे के साथ वह मतदान केंद्र पहुंची थी।

रांची के संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान (VOTE) किया। लोगों के साथ पंक्ति में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत की। मतदान करने के बाद मीडिया को उन्होंने सबसे पहले अपनी हाथ में लगी स्याही दिखाई और विजयी चिन्ह दिखाया।

उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि मेरे हाथ में लगी स्याही की ताकत से मैं देश का भविष्य बदल सकती हूं और यह ताकत भारत देश के नागरिकों के पास है और इसका इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Kalpana Soren ने कहा कि भारत के सुंदर लोकतंत्र का त्योहार आज मनाया जा रहा है और झारखंड की राजधानी रांची में इस लोकसभा सीट पर अपने मतदान का प्रयोग कर मैं काफी खुश हूं।

Share This Article