शाम में घर से खेलने निकली थी 4 साल की बच्ची, अगले दिन सुबह खेत में मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Girl Dead Body Found : गिरिडीह (Giridih) जिले के गावां थाना क्षेत्र में आज गुरुवार की सुबह एक 4 साल की बच्ची का शव (Dead Body) मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची बुधवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद गुरुवार सुबह अरहर के खेत में बाउंड्री वॉल के पास घास-फूल से ढका हुआ उसका शव मिला।

मृत बच्ची की पहचान घाघरा गांव निवासी साजिद अख्तर की बेटी सायरा उर्फ खुशी (4) के रूप में हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गावां-पटना सड़क जाम कर दिया और बच्ची की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

गुस्साए लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े हुए थे।

Share This Article