ज्वेलरी शॉप लूट मामले में 35 लाख का सोना बरामद, चार गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jewelery Shop Robbery Gold Recovered : पूर्वी सिंहभूम (Jamshedpur) पुलिस ने सोनारी में ज्वेलरी दुकान में हुए लूट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में पलामू जिले के चैनपुर निवासी (Chainpur Resident) ऋषि राज उर्फ सोनी, गोविंदा पासवान, राहुल शर्मा और अभिषेक गुप्ता शामिल है।

पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही में 431.73 ग्राम गला हुआ सोना, 50 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त एक देसी कार्बाइन, तीन पिस्टल, 17 कारतूस, सोना गलाने का उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है।

सोमवार को SSP किशोर कौशल ने बताया कि घटना के बाद DSP मुख्यालय एक और मुख्यालय दो के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। तकनीकी सहायता से आरोपितों की पहचान की गई और सभी को रांची पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

सभी पूर्व में भी जेल जा चुके है और पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। सभी रांची में दो लॉज में ठहरे थे जहां से घटना के एक दिन पहले 23 मई को रेकी की।

घटना के दिन दो लोग बस से आए और दो Bike से शहर पहुंचे। यहां घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने शहर छोड़ दिया और रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद सभी अलग हो गए।

Share This Article