आपसी विवाद के कारण हजारीबाग SDO की पत्नी ने खुद को लगा ली आग, 70%…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh SDO Wife Attempt Suicide : गुरुवार को Hazaribagh SDO अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने साधारण विवाद में खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया। वह लगभग 70% जल गई हैं।

उन्हें बचाने गए SDO के दोनों हाथ जल गए। पहले तो दोनों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में चला। इसके बाद उन्हें Ranchi रेफर कर दिया गया।

मॉर्निंग वॉक से किया था माना

अशोक कुमार ने बताया कि आवास में पेंटिंग का काम चल रहा है। पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना किया। इसके बाद हम दोनों में विवाद हुआ।

इसके बाद अचानक अनिता ने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। आग बुझाने का मैंने प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया।

अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए, वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया।

Share This Article