हजारीबाग सदर SDO की पत्नी की जलने से हो गई मौत, साले ने जीजा के खिलाफ…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh SDO Wife Death : शुक्रवार की देर रात में Hazaribagh के सदर SDO अशोक कुमार (Ashok Kumar) की पत्नी अनीता कुमारी की मौत Ranchi के देवकमल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

शव को RIMS में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

गुरुवार को यह खबर आई थी कि हजारीबाग SDO अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी ने साधारण विवाद में खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया था। वह लगभग 70% जल गई हैं।

उन्हें बचाने गए SDO के दोनों हाथ जल गए थे। अनिता कुमारी को रिम्स रेफर किया गया था।

यह मामला शुक्रवार को उसे समय गरमा गया, जब SDO की पत्नी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर SDO और उनके परिजनों पर उनकी बहन को जलाने का आरोप लगाया हैं।

इनके खिलाफ FIR दर्ज 

राजू गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बहन पर तारपीन तेल से छिड़ककर पति अशोक कुमार, उसके भाई शिवनदंन कुमार, रिंकु देवी और दुर्योधन साव ने षड्यंत्र रच कर जान मारने की कोशिश की।

SDO के साले राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है।

FIR में SDO के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है।

SDO ने दी थी यह जानकारी

अशोक कुमार ने बताया कि आवास में पेंटिंग का काम चल रहा है। पत्नी को मॉर्निंग वॉक पर जाने से मना किया। इसके बाद हम दोनों में विवाद हुआ।

इसके बाद अचानक अनिता ने आवास परिसर में रखे पेंट के तेल को छिड़कर आग लगा ली। आग बुझाने का मैंने प्रयास किया। उसे तुरंत आरोग्यम हॉस्पिटल ले गया।

अनिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए, वहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेजा गया। वहां से रिम्स रेफर किया गया।

दूसरी महिला से संबंध की बात 

राजू गुप्ता क्या कहना है कि मेरी बहन बार-बार बोलती थी कि मेरे पति अशोक कुमार का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

एक बार इस मामले में हमारे  परिवारवालों ने अशोक कुमार के परिवारवालों के सात बैठकर बातचीत की। इसके बाद अशोक कुमार ने कहा कि अगली बार से शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

Share This Article