हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, दोपहर 12 बजे से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hemant Soren Cabinet Expansion : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री Hemant Soren के नेतृत्व में आज दोपहर 12 बजे से मंत्रिमंडल (Cabinet) का विस्तार Raj Bhawan के बिरसा मंडप में होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी औपचारिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव ने जानकारी दी है कि नए मंत्रिमंडल का स्वरूप समावेशी होगा। इसमें अनुभव और ऊर्जा का संतुलन देखने को मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में 12वें मंत्री की नियुक्ति पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसे मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का मामला बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, भाकपा (माले) के सीधे तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना नहीं है, लेकिन पार्टी को नीति निर्धारण प्रक्रिया में पूरा महत्व दिया जाएगा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल में किन चेहरों को स्थान देते हैं और राज्य की विकास योजनाओं में नई ऊर्जा कैसे लाते हैं।

Share This Article