शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, ढाई लाख कैश और आभूषण समेत घर के कई सामान बर्बाद

जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव निवासी नीलकांत भोल के घर में Short Circuit से अचानक आग लग गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

House Caught fire due to Short Circuit : जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया गांव निवासी नीलकांत भोल के घर में Short Circuit से अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आग पूरे घर में फैल गई। जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित नीलकांत भोल के अनुसार गोदरेज अलमारी में रखा करीब ढाई लाख रुपया और सभी गहने जल कर राख हो गए। साथ ही घर में रखे कई कीमती सामान भी बर्बाद हो गये।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जब आग लगी उस समय घर में केवल महिलाएं थीं। अचानक आग लगने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसे देखकर स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाया।

Share This Article